ताराराता

दिलेर मेंहदी

वो साल 1995 था। मेरी उम्र उस वक्त 8 साल ही थी। डीडी 1 और डीडी मेट्रो के अलावा किसी और चैनल का उस वक्त नाम भी नहीं जानते थे हम। तब अचानक एक दिन एक गाना सुना। गाने के बोल थे बोलो ता रा रा रा। पूरा गाना पंजाबी में था तो हमें बोलो ता रा रा रा के अलावा और कुछ भी समझ में नहीं आता था। आज भी नहीं आता। लेकिन गाना बहुत बढ़िया लगता था। और गाने के वीडियो में एक सरदार जी बड़े मस्त अंदाज़ में, लेट-लेटकर डांस करते दिखते थे। पता चला कि इन सरदार जी का नाम दलेर मेहंदी है। हालांकि हम उस वक्त उन्हें दलेर नहीं, दिलेर मेहंदी कहते थे। वो दलेर मेहंदी की पहली एल्बम थी। उसके बाद तो दलेर मेहंदी का जो जलवा कायम हुआ, बस क्या ही कहने। दलेर का हर गाना हिट होने लगा। डरदी रब रब करदी, हो जाएगी बल्ले-बल्ले, तुनक तुनक तुन, साडे दिल ते छुरियां चलाइंया। व जाने कितने और। दलेर साहब के गीत भी मेरे जीवन के एक दौर का हिस्सा हुआ करते थे। क्योंकि मामा दलेर जी के हर एल्बम का कैसेट्स लाता था और मामा के साथ मैं भी खूब दलेर पाजी के गीत सुना करता था। आज दलेर मेहंदी जी का जन्मदिन है। सन 1967 में आज ही के दिन यानि 18 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना में दलेर साहब का जन्म हुआ था। दलेर साहब को किस्सा टीवी की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

जन्म की तारीख और समय: 18 अगस्त 1967 (आयु 56 वर्ष), पटना बिहार

Satishmudar द्वारा प्रकाशित

हिंदी पंजाबी गाने सुनना पसंद है

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें